फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

310 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

चौकी पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए 310 ग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों को एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह पुलिस सेलाकुई स्थित पुरानी चौकी तिराहा के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस को दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। जिनकी तलाशी लेने पर चरस बरामद हुई। जिस पर पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए चौकी ले आई। जहां आरोपियों की पहचान बाबू हसन पुत्र मोहर्रम अली निवासी इंद्रीपुर लक्ष्मीपुर थाना सहसपुर और मोबीन पुत्र अख्तर अली निवासी इंद्रीपुर लक्ष्मीपुर थाना सहसपुर के रूप में हुई। बाबू हसन के पास से 170 ग्राम और मोबीन के पास से 140 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मिर्जापुर सहारनपुर से सस्ते दाम पर चरस खरीद कर लाते हैं। जिसे मजदूरों और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को महंगे दाम पर बेचा करते थे। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें