फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल वाहक वाहन में सवारी ले जाने पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। छोटे माल वाहक वाहन में सवारियों को ले जाना एक वाहन चालक को भारी पड़ गया। परिवहन कर अधिकारी ने चालक के खिलाफ 279 व 336 आईपीसी (सार्वजनिक मार्ग पर उतावलेपन से वाहन चलाना व किसी व्यक्ति का जीवन खतरे मेें डालना) में कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम परिवहन कर अधिकारी राजेंद्र सिंह श्रीनगर में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सवारियों से लदा एक माल वाहक वाहन पकड़ में आ गया। वाहन चालक ने वाहन में दो के बजाय छह सवारियां बैठा रखी थीं। उसके पास ट्रांसपोर्ट ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। परिवहन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन चालक कुलदीप के खिलाफ कोतवाली में आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करा दिया। कोतवाल एनएस बिष्ट ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें