फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियंता से मारपीट मामले में छात्र नेता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। निर्माणाधीन चौरास मोटर पुल मामले में लोनिवि के अभियंताओं के साथ मारपीट के आरोपी नौ छात्रों में से एक छात्र को कोतवाली पुलिस ने देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जिला न्यायालय में पेश न होने पर तीन छात्रों के विरुद्ध कोर्ट ने एनबीडब्लू (गैर जमानती वारंट) जारी किया था। दो छात्रों के शहर से बाहर होने पर उनकी गिरफ्तारी नहंीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि उक्त दोनों छात्रों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जबकि अन्य छह छात्र कोर्ट में पेश हो चुके हैं।
विज्ञापन

26 दिसंबर 2017 को लोनिवि के अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर और उनके अधीनस्थों ने बिड़ला परिसर के छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार, सचिव देवकांत देवराड़ी, पूर्व अध्यक्ष दिव्यांशु बहुगुणा, छात्र नेता पुष्पेंद्र पंवार, दीपक सजवाण, रामप्रकाश, राम प्रसाद, विकास कठैत और शिवकांत कंडारी समेत अन्य के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी, गाली-गलौच, सरकारी काम में बाधा, बलवा और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज कराया था।
मामले की विवेचना करने के बाद विवेचक पुलिस क्षेत्राधिकारी धन सिंह तोमर ने इस मामले में राजकीय पॉलीटेक्निक के एक छात्र आकाश बिष्ट का नाम जोड़ने के साथ ही एक नाम हटाते हुए (रामप्रकाश व राम प्रसाद एक ही छात्र के नाम) चार्जशीट कोर्ट को भेज दी थी। इस मामले में जिला न्यायालय ने सभी आरोपियों को पेश होने के लिए लगभग एक माह पूर्व सम्मन भेजे थे। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि देवकांत, आकाश और रामप्रकाश सम्मन जारी होने के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं हुए। न्यायालय द्वारा बुधवार को तीनों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी होने पर रामप्रकाश को बुधवार रात को ही उसके निवास स्थान डांग से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि देवकांत व आकाश की शहर से बाहर होने के कारण गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें