फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू की तलाश में भटक रहा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

यमकेश्वर प्रखंड स्थित ग्राम नौगांव मल्ला निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी और एक साल के मासूम बेटे के अपहरण के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर दर-दर भटक रहा है। व्यक्ति ने मामले में राजस्व पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने अब विधानसभा अध्यक्ष से सहायता की गुहार लगाई है। बैराज रोड स्थित अध्यक्ष के कैंप कार्यालय में राकेश सिंह निवासी ग्राम नौगांव मल्ला, हीराखाल, यमकेश्वर ने अपने चाचा कृपाल सिंह चौधरी के साथ मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की।
विज्ञापन

पीड़ित राकेश ने बताया कि उनकी 25 वर्षीय पत्नी गौरी देवी एक साल के बेटे को लेकर बीती 15 मई को धारकोट में अपनी बहन के जन्मदिन के लिए निकली थी। गौरी की बहन से संपर्क करने पर पता चला कि वह उनके घर पहुंची ही नहीं। क्षेत्र के सवारी वाहन चालक ने बताया कि उसने गौरी को ऋषिकेश में चंद्रभागा पुल के समीप उतारा था। बताया कि पत्नी और बेटे के अपहरण का मुकदमा पल्ला उदयपुर राजस्व पुलिस चौकी में दर्ज कराया गया है, लेकिन पुलिस अभी तक मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं कर पाई है। राकेश के चाचा कृपाल सिंह चौधरी ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी यमकेश्वर को इस बाबत दूरभाष संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें