फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम क्लोनिंग: बैंक को देने पड़े 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। सर्वहारानगर निवासी एक युवक के खाते से अज्ञात ने एटीएम क्लोनिंग कर 25 हजार रुपये की रकम साफ कर दी, जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की। पुलिस ने बैंक प्रबंधन से मामले की जांच के लिए कहा, जिसमें क्लोनिंग की पुष्टि हुई। लिहाजा, बैंक की खामी होने के चलते प्रबंधन को पीड़ित को रकम वापस करनी पड़ी। कोतवाली पुलिस के मुताबिक सर्वहारानगर निवासी विक्की घनसैला पुत्र शंभू प्रसाद घनसैला ने तहरीर दी थी। बताया कि उनका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में है।
विज्ञापन

बीती सात जून को बैंक खाते से अज्ञात ने 25 हजार रुपये निकाल लिए, जबकि एटीएम कार्ड के उसके पास सुरक्षित है। बताया कि बैंक प्रबंधन की जांच में एटीएम क्लोनिंग के माध्यम से दिल्ली में विक्की के खाते से 25 हजार रुपये निकलने की पुष्टि हुई। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि बैंक प्रबंधन की खामी होने के चलते पीड़ित को उसकी रकम वापस कर दी गई है। बताया कि बैंक प्रबंधन की ओर से यह रकम एटीएम कार्डधारक की बीमा राशि से दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें