फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत रोड पर ट्रक ने युवक का कुचला
विज्ञापन

मेरठ। बागपत रोड पर रविवार दोपहर एक ट्रक ने युवक को कुचल दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
बागपत बाईपास पर सीमेंट गोदाम के निकट भोला रोड निवासी लोकेश पराठों का ठेला लगाता है। उसके भाई नीरज और कमल भी उसके काम में हाथ बटाते हैं। पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर लोकेश सड़क पार कर कर रहा था, तभी वहां से गुजर रहे एक मिनी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। लोकेश सड़क पर गिर गया और ट्रक के पहियों से कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

लोग उसे तुरंत पास के ही एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, लोगों ने शोर मचाकर ट्रक को घेर लिया। इस पर चालक ट्रक को सड़क पर ही छोड़कर भाग गया। गुस्साई भीड़ ने ट्रक में तोड़फोड़ की कोशिश की, लेकिन टीपी नगर पुलिस ने पहुंचकर उन्हें शांत किया और ट्रक को कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर टीपी नगर ब्रजेश कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ट्रक के नंबर के आधार पर चालक का पता किया जा रहा है। उधर, परिवार की आर्थिक हालत कमजोर है। लोगों ने प्रशासन से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें