फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने चाकू दिखाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने गटका जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। टिहरी जिले में स्थित एक महाविद्यालय के शिक्षक पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने जीजा को मैसेज के जरिए घटना की जानकारी देते हुए जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हिंडोलाखाल थाने में पीड़िता के पिता ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उक्त शिक्षक उनके पड़ोस में रहता है। मंगलवार शाम को उनकी नाबालिग बेटी शिक्षक को फल देने के लिए उसके कमरे में गई थी। तभी शिक्षक ने कमरा अंदर से बंद कर चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना से सहमी नाबालिग अपने परिजनों को कुछ नहीं बता पाई। अपने जीजा को मैसेज के जरिए घटना की पूरी जानकारी देने के बाद उसने जहर गटक लिया। नाबालिग की स्थिति बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। बुधवार को हालत में सुधार होने पर उसने घटना के बारे में परिजनों को बताया। बृहस्पतिवार को परिजन नाबालिग को लेकर हिंडोलाखाल थाना पहुंचे। यहां पीड़िता के पिता की ओर से दी गई शिकायत और पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को उसके कमरे से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी धीरजमणि बलूनी ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें