फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पलटा ऑटो, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- दून-पांवटा हाईवे पर छोटा रामपुर के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

- मंगलवार की देर चालक सवारियों को छोड़कर लौट रहा था देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
दून-पांवटा हाईवे पर छोटा रामपुर के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात को एक ऑटो चालक सवारियों को छोड़ कर वापस देहरादून लौट रहा था। छोटा रामपुर में सारा इंडस्ट्रीरियल एरिया के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। जिससे ऑटो बीच सड़क में ही पलट गया। ऑटों के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। आसपास से गुजरने वाले लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ऑटो के नीचे से बाहर निकाला। मृतक की जेब से प्राप्त आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान सागर (26) पुत्र अरविंद कुमार निवासी राजेंद्र तोफी वाला की गली, अंबेडकर पार्क के पास, गढ़ी मुल्क नंबर-1 जिला सहारनपुर (यूपी) के रूप में हुई। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें