फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोवा और डंपर की टक्कर में पांच जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर शिवपुरी क्षेत्र में चारधाम यात्रा से लौट रहे तीर्थयात्रियों की इनोवा कार को डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे कार सवार एक परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। घायलों को आपातकालीन 108 सेवा से एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक शिवपुरी में मंगलवार रात करीब 12 बजे बदरीनाथ हाईवे पर श्रीनगर से आ रही इनोवा कार को सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर दी।
विज्ञापन

दुर्घटना में कार सवार चेतन राज सोनपुरा 60 पुत्र लाल चंद्र उनकी पत्नी बंकती 53, बेटा प्रवीन कुमार 36 उसकी पत्नी अनुराधा 31 व हिमांशु पुत्र जितेंद्र चंद्र सभी निवासी मंजूनाथ निलमा, गांधीनगर, मलयंका, बंगलूरू जख्मी हो गए। डंपर चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आपातकालीन 108 सेवा से घायलों को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलती है, तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। डंपर चालक की तलाश की जा रही है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें