फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रेश्वरनगर में युवक से लूटी चेन और नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

चंद्रेश्वरनगर में तीन लोगों ने एक युवक के साथ सरेआम मारपीट कर उससे नकदी और सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने पीड़ित की नामजद तहरीर पर दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते शनिवार की रात चंद्रेश्वरनगर में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा था। इसी बीच चंद्रेश्वरनगर निवासी सुभाष राजभर पुत्र राम शंकर मौके पर पहुंचा। इस दौरान उसने बीच-बचाव का प्रयास किया।
आरोप है कि विपिन, कावेंद्र और एक अज्ञात युवक ने पहले उसके साथ गाली-गलौच की। इसके बाद सरेआम मारपीट शुरू कर दी। सरेआम मारपीट होते ही अफरा-तफरी फैल गई। इसी बीच आरोपी मौके का फायदा उठाकर सुभाष के गले से एक तोले की सोने की चेन और 20 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पीड़ित सुभाष राजभर मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने विपिन, कावेंद्र व एक अज्ञात के खिलाफ लूट और मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी अरुण त्यागी ने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को प्रयास तेज कर दिए गए हैं। अज्ञात आरोपी की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास के प्रतिष्ठानों की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। बताया कि जल्द सभी आरोपियों को पकड़कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें