फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉकड्रिल : त्रिवेणीघाट पर बम मिलने से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

तीर्थनगरी ऋषिकेश स्थित त्रिवेणीघाट पर बृहस्पतिवार सुबह बम की सूचना से पुलिस महकमा अलर्ट हो गया। आईटीबीपी एकेडमी मसूरी से बम डिस्पोजल की ट्रेनिंग ले रहे 34 जवानों के साथ ही देहरादून से पुलिस के 10 बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंचा। उन्होंने बम को तलाश कर उसे भीड़ से दूर ले जाकर डिस्पोज किया। इस दौरान घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मची रही।
बृहस्पतिवार को सुरक्षा व्यवस्था जांचने और जागरूकता को लेकर पुलिस विभाग की ओर से मॉकड्रिल करवाया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत के मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे अज्ञात ने त्रिवेणीघाट पर बम होने की सूचना दी। जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आईटीबीपी एकेडमी में बम डिस्पोजल की ट्रेनिंग ले रहे 34 जवानों को साथ लिया और त्रिवेणीघाट पर पहुंचे। करीब 11.30 बजे घाट पर आईटीबीपी और पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन

जांच में घाट पर लगी हाईमास्ट लाइट के पोल के नीचे एक संदिग्ध शूटकेश में बम स्कैन हुआ। मौके पर लोगों की भीड़ होने के चलते बम को ऋषिकेश रेंज के जंगल में सुरक्षित ले जाकर डिस्पोज किया। आईटीबीपी के जवानों के साथ कमांडर मनोज राणा अगुवाई करने पहुंचे थे। इसके अलावा ऋषिकेश कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी, त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी अरुण त्यागी, उपनिरीक्षक चिंतामणि मैठाणी, महिला दारोगा शशि पुरोहित आदि मौजूद थे।

लोगों को जागरूक भी किया
कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मॉकड्रिल का अहम उद्देश्य स्थानीय लोगों को संदिग्ध वस्तुओं को लेकर जागरूक करना था। उन्होंने त्रिवेणीघाट पर मौजूद लोगों को आईटीबीपी और पुलिस जवानों के माध्यम से संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करने की अपील भी की। इसके साथ संदिग्ध बैग आदि को नहीं छूने के लिए भी कहा।
विज्ञापन


वीवीआईपी की थी सूचना
सूत्रों के मुताबिक त्रिवेणीघाट पर मॉकड्रिल में शुक्रवार को वीवीआईपी मूवमेंट होना था, जिसके लिए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था मुकम्मल करने में लगी थी। इसीबीच बृहस्पतिवार को घाट पर बम की सूचना मिली, जिसे आईटीबीपी और पुलिस के जवानों ने डिस्पोज किया। हालांकि, पुलिस ने मॉकड्रिल में वीवीआईपी मूवमेंट की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें