फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों ने लिया बम निष्क्रिय करने का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

देश के भीतर और सीमाओं पर बमों को निष्क्रिय करने के लिए मसूरी स्थित आईटीबीपी एकेडमी में इन दिनों 34 जवानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को एकेडमी के बाहर सार्वजनिक स्थान पर बम को निष्क्रिय करने के लिए मॉक ड्रिल कराई गई। जिसमें पुलिस महकमे के बम निरोधक दस्ते में शामिल विशेषज्ञों ने प्रशिक्षु जवानों की मदद की।
गौरतलब है कि भारत-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) की मसूरी एकेडमी में 34 जवानों को बम निष्क्रिय करने की ट्रेनिंग दी जा रही है, जिसमें जवानों के लिए सार्वजनिक स्थान पर बम को निष्क्रिय करने के लिए मॉक ड्रिल कराना पहले से तय था, लेकिन इसके लिए जगह का चयन नहीं हो पा रहा था। ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट पर स्नान के लिए देश-दुनिया से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और घाट की संवेदनशीलता के मद्देनजर इस स्थान को मॉक ड्रिल के लिए चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रशिक्षु जवान त्रिवेणी घाट पर पहुंचे और बम को निष्क्रिय करने के ऑपरेशन को अंजाम दिया। घाट पर लगभग दो घंटे तक ऑपरेशन चला। पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आईटीबीपी के जवानों की ट्रेनिंग का यह अहम पार्ट था। मॉक ड्रिल में जवानों का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इन जवानों को देश की सरहद पर बम निरोधक दस्ते में शामिल किया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें