फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल के मासूम की एम्स में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

टिहरी जिले के ग्राम मेहर निवासी चार साल के मासूम की एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। मासूम को जख्मी हालत में श्रीकोट के सरकारी अस्पताल से एम्स के लिए रेफर किया गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीती 29 मई को ग्राम मेहर, पट्टी चौरास, कीर्तिनगर, टिहरी निवासी नितेश (4) पुत्र मनवीर घर की छत पर बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी बीच वह छत पर सीमेंट के पिलर से बंधी रस्सी पर बच्चों के साथ झूलने लगा। अचानक पिलर उसके ऊपर गिर गया।
विज्ञापन

परिजन घायल नितेश को श्रीकोट के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने नितेश को एम्स के लिए रेफर कर दिया। बुधवार देर रात एम्स में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एम्स प्रशासन की सूचना पर आईडीपीएल चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें