फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से पकड़ी शराब की खेप, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

आबकारी विभाग की टीम ने इंदिरानगर के एक घर में छापा मारकर हरियाणा और उत्तराखंड ब्रांड की शराब की खेप पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी सुशील कुमार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि आरोपी घर से ही शराब का अवैध कारोबार चला रहा था। आबकारी विभाग के प्रभारी निरीक्षक भरत प्रसाद के मुताबिक बृहस्पतिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि इंदिरानगर स्थित एक घर में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। विभागीय टीम में शामिल सदस्यों ने शाम करीब चार बजे इंदिरानगर स्थित गली नंबर दो में सुशील कुमार वालिया पुत्र स्व. लाखन सिंह वालिया के घर पर छापा मारा।
विज्ञापन

इस दौरान टीम को घर के अंदर से हरियाणा ब्रांड के 423 पव्वे और सात बोतलें जबकि उत्तराखंड ब्रांड के 55 अद्धे व 16 पव्वे बरामद हुए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि टीम में शामिल सदस्य आरोपी के घर पर ग्राहक बनकर पहुंचे और खेप मिलने के बाद उसे मौके पर ही रंगे हाथ दबोच लिया। टीम में हेड कांस्टेबल देवानंद बेदवाल, कांस्टेबल दीपक भट्ट और नवीन नौटियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें