ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
गृहक्लेश से तंग आकर एक युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली। आनन-फानन में परिजनों ने युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होने पर एम्स के लिए रेफर कर दिया है। युवक का शरीर का 85 प्रतिशत तक झुलस गया है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार रायवाला स्थित प्रतीतनगर निवासी दीपक तिवारी (29) पुत्र राजेंद्र तिवारी ने बृहस्पतिवार सुबह घर में अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा लगी। परिजनों ने किसी तरह से शरीर में लगी आग को बुझाया। आनन-फानन में परिजनों उसे निजी वाहन से लेकर एसपीएस राजकीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने बताया कि आग लगने से दीपक का शरीर 85 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है। गंभीर हालत को देखते युवक को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स के लिए रेफर कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दीपक ने गृहक्लेश से तंग आकर खुद को आग लगाई है। उधर, रायवाला और ऋषिकेश पुलिस ने इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी होने से साफ इनकार किया है।