फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से हमलाकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
विज्ञापन

शुक्रवार देरशाम गुमानीवाला निवासी बालम सिंह पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घायलावस्था में बालम सिंह को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार कोश्यारी के अनुसार गुमानीवाला निवासी बालम सिंह की ओर से बीते शुक्रवार देर शाम दी गई तहरीर में बताया कि वह गुमानीवाला गली नंबर छह में अपने रिश्तेदार के घर काम से जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान उनके पास रमेशचंद्र शर्मा नाम के एक परिचित का फोन आया और वह उसके साथ रमेशचंद्र के घर चले गए। आरोप है कि घर के बाहर पहले से मौजूद गढ़ी श्यामपुर निवासी बलवीर सिंह, अनिल भंडारी और बीरु पोखरियाल ने इसी बीच उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में बालम के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने लहूलुहान हालत में उसे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। बालम की तहरीर के आधार तीनों हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। कोतवाल के अनुसार मामले की जांच की जा रही है, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें