फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर यातायात व्यवस्था को सामूहिक प्रयास जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के मद्देनजर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए एडीजी अशोक कुमार और डीआईजी गढ़वाल रेंज पुष्पक ज्योति ने जनता का सहयोग मांगा है। मंगलवार को नगर निगम स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि इस वर्ष चारधाम यात्रा के बेहतर संचालन के लिए खास प्रयास किए जा रहे हैं। यात्राकाल में नगर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए एसपी देहात को कमान सौंपी गई है।
डीआईजी पुष्पक ज्योति ने कहा कि बिना जन सहयोग के समस्याओं का समाधान होना कठिन है। हरिद्वार, ऋषिकेश और तपोवन क्षेत्र में पुलिस का फोकस ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने पर है। इसके लिए जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए तीर्थनगरी में प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के दौरान जगह-जगह नहीं लगेंगे भंडारे
डीआईजी ने कहा कि कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पुलिस को कांवड़ यात्रा के दौरान पंजाब आदि क्षेत्रों से मेला क्षेत्र में आकर भंडारे आयोजित करने वालों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। कहा कि श्रद्धालु जगह-जगह भंडारे का आयोजन करते हैं, जिसके कारण जाम लग जाता है।
विज्ञापन


फर्जी ट्रेवल एजेंटों पर लगेगा अंकुश
चारधाम यात्रा के दौरान फर्जी ट्रेवल एजेंटों पर अंकुश लगाने के लिए अधिकृत ट्रेवल एजेंटों को आई- कार्ड जारी किए जा रहे हैं। बिना आई कार्ड के इस कार्य में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बिना लाइसेंस के पर्वतीय क्षेत्रों में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए है। बैठक में उपजिलाधिकारी हर गिरि, संयुक्त रोटेशन के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल, शूरवीर सिंह रावत, कुंवर तड़ियाल, सोमनाथ अरोड़ा, सोहन गौनियाल, सूरज गुलाटी, जगमोहन सकलानी, दर्शन सिंह, उदय सिंह नेगी, संजय व्यास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें