फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
विज्ञापन

शनिवार देर रात लालतप्पड़ हाईवे पर हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक अरुण चौधरी पुत्र कामेंद्र चौधरी निवासी तहसील कैंप थाना सदर पानीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार सोनू सक्सेना 30 पुत्र रमेश सक्सेना, श्रवण सिंह 20 पुत्र विशन सिंह और दीदार सिंह 22 पुत्र प्रेम सिंह निवासी लालतप्पड़ कहीं जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल पर सवार सोनू सक्सेना और श्रवण सिंह की मौत हो गई, जबकि दीदार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जौलीग्रांट स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालतप्पड़ चौकी प्रभारी भुवन पुजारी ने बताया कि घटना के बाद कार लेकर फरार होने की कोशिश कर रहा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी कार को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें