फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टारेंट में शराब पिलाने वाले संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

डाकपत्थर चौकी पुलिस ने होटलों और ढाबों में अवैध रूप से शराब पिलाने पर दो रेस्टोरेंट संचालकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने होटल में शराब पीने पर चार लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम को अचानक चले चेकिंग अभियान से होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने बाड़वाला यमुना पुल बस्ती स्थित जय फास्ट फूड सेंटर में छापेमारी की। यहां संचालक जयराम पुत्र अरुण निवासी यमुना पुल बस्ती थाना विकासनगर द्वारा ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से शराब की बोतल और गिलास बरामद किए। बाड़वाला स्थित मिडवे रेस्टोरेंट में भी चेकिंग के दौरान रेस्टोरेंट स्वामी संदीप पुत्र लाल सिंह निवासी बाड़वाला विकासनगर द्वारा ग्राहकों को अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी। जिस प पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी शमशेर अली ने बताया कि आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। दुकान में अवैध रूप से शराब पिलाए जाने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें