फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बीआरओ कर्मी का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

पौड़ी निवासी लापता बीआरओ कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में बीते रविवार को मौत हो गई। पुलिस को कर्मचारी का शव गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ढालवाला पुल के समीप से बरामद हुआ है। परिजनों की शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुनिकीरेती थाना के अंतर्गत ढालवाला चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि बीते रविवार को सूचना मिली कि गंगोत्री हाईवे पर ढालवाला पुल के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। मृतक की पहचान महिपाल सिंह नेगी 38 पुत्र स्व. त्रिलोक सिंह नेगी ग्राम उकाल पोस्ट गड़िगांव पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई।
विज्ञापन

बताया कि महिपाल की गुमशुदगी बीते रविवार को उसके भाई विजय सिंह ने ऋषिकेश कोतवाली में दर्ज कराई थी। मृत्यु के सही कारणों का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि महिपाल राजस्थान में बीआरओ में तैनात थे, बीते 10 अप्रैल को वह छुट्टी लेकर घर के लिए निकले थे, जिसके बाद से वह घर नहीं पहुंचे। बताया कि आसपास के लोगों ने एक-दो दिनों से क्षेत्र में महिपाल को बदहवास स्थिति में घूमते हुए देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें