फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

डाकपत्थर चौकी क्षेत्र अंतर्गत लाइन जीवनगढ़ स्थित रेशमबाग में चोरों ने दिनदहाड़े बंद मकान के ताले तोड़कर करीब एक लाख से अधिक के जेवर, नगदी और मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। एक माह में दिनदहाड़े होने वाली यह चौथी चोरी है।
मोहित यादव हथियारी पावर प्रोजेक्ट में इंजीनियर हैं। उन्होंने रेशमबाग में किराये पर मकान लिया हुआ है। वह यहां अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी हेमलता यादव ब्राइट एंजेल में शिक्षिका हैं। शनिवार की सुबह दोनों ताला लगाकर ड्यूटी पर चले गए। दोपहर को जब हेमलता घर पहुंची तो दरवाजे के ताले टूटे देखे। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने घटना की जानकारी पति और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। मोहित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर एक लाख से अधिक के जेवर, एक मोबाइल और 15000 रुपये ले गए हैं। चौकी प्रभारी शमशेर अली ने बताया कि चोरों की तलाश की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की गश्त पर उठ रहे सवाल
एक माह में चोर दिनदहाड़े चार घरों को खंगाल चुके हैं, लेकिन पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। दिनदहाड़े हो रही चोरियों से लोग दिन के समय भी घरों को बंद जाने से डरने लगे हैं। खास बात यह है कि चारो चोरियां शिक्षकों के घरों पर सुबह दस से एक बजे के बीच में ही हुई हैं।

एक माह में हुईं चोरियां
13 मार्च - बंशीपुर हरबर्टपुर निवासी शिक्षिका के घर चोरी।
20 मार्च - लाइन जीवनगढ़ स्थित विश्वविद्यालय के काउंसिलर के घर चोरी।
26 मार्च - बदामावाला में शिक्षिका के घर चोरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें