फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का खुलासा, नकदी समेत एक धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

सहसपुर थाना पुलिस ने छरबा गांव स्थित एक घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक चोर को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई नकदी और अन्य सामान बरामद कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बीते 24 मार्च को चोरों ने छरबा गांव निवासी इंद्रपाल सिंह पुत्र जागेंद्र सिंह के घर के ताले तोड़ 15 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया था। मामले में उन्होंने 25 मार्च को सहसपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हरकत में आई पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया। बीते शनिवार की रात को पुलिस ने आरोपी को चोरी की गई नकदी और अन्य सामान के साथ जस्सोवाला पुल के पास से धर दबोचा। आरोपी की पहचान राजा उर्फ शाहरुख पुत्र स्व. फारुख ग्राम खुशहालपुर थाना सहसपुर के रूप में हुई। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि आरोपी के पास से नकदी के साथ ही वादी का पहचान पत्र और चोरी में प्रयुक्त औजारों को बरामद किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी पूर्व में भी चोरी और अन्य मामलों में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें