फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण में फरार चल रही महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

सहसपुर थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में बीते एक साल से फरार चल रही आरोपी महिला को बिजनौर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

26 अप्रैल 2017 को शिवनगर बस्ती सेलाकुई निवासी विपिन कुमार पुत्र गिरधारी लाल ने रिहाना पुत्री आलम निवासी ग्राम तेलीपुरा पिपला थाना नूरपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश के साथ ही राशिद पहलवान, नूरजहां, समरजहां, तौकीक, बीना और अन्य आठ लोगों पर उसकी पत्नी के अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में विपिन ने बताया था कि उसने शवाना परवीन उर्फ सपना से उत्तरकाशी में प्रेम विवाह किया गया था। न्यायालय में उसने विवाह का पंजीकरण भी कराया था, लेकिन शवाना के घर वाले इस विवाह से खुश नहीं थे। जिस पर बीते साल 19 अप्रैल को उपरोक्त आरोपी उसके घर आए और उसकी पत्नी शवाना का जबरदस्ती अपहरण करके ले गए। इस पर पुलिस ने शवाना को आरोपियों के पास से बरामद कर नूरजहां और समरजहां को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। राशिद पहलवान, मोहमद तालिब और बीना ने उच्च न्यायालय से गिरफ्तारी पर स्टे आर्डर ले लिया था जबकि, रिहाना फरार चल रही थी। जिस पर पुलिस ने नूरपुर बिजनौर यूपी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें