फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरे में महिला का शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। त्रिवेणीघाट के समीप गंगा किनारे एक अज्ञात महिला का शव बोरे में मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं। इस बाबत आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब पांच बजे त्रिवेणीघाट के पास गंगा किनारे एक संदिग्ध बोरा पड़ा होने की सूचना स्थानीय लोगों ने दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरे की तलाशी ली, तो उसमें एक 30 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। स्थानीय स्तर पर भी पुलिस ने महिला की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने इस बाबत आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस को सूचित कर दिया है। मामले संदिग्ध होने के चलते पुलिस महिला की पहचान के लिए भरसक कोशिशें करने में जुटी है। फिलहाल शव की शिनाख्त होने तक उसे 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। उधर, बोरे में महिला का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र 30 वर्ष के आसपास है। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें