फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े बकायेदारों से चार लाख रुपये की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/विकासनगर।
विज्ञापन

यूपीसीएल ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ वसूली अभियान तेज कर दिया हैं। सोमवार को विभागीय टीम ने अभियान चलाते हुए चार दर्जन से अधिक लोगों के कनेक्शन काट डाले। चार लाख रुपये के राजस्व की वसूली की गई।
विज्ञापन

इस दौरान घरेलू मीटर का कामर्शियल इस्तेमाल करने पर एक व्यक्ति का चालान किया गया। टीम ने सहायक अभियंता(राजस्व) गुरदीप सिंह और अश्विनी कुमार के नेतृत्व में सभावाला, चानचक, जाटोवाला, फतेहपुर, ढकरानी, विकासनगर, डाकपत्थर और जीवनगढ़ में अभियान चलाया। टीम ने शीघ्र बिजली बिल जमा न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। अभियान से लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। इस मौके पर अवर अभियंता आशीष चौहान, कालूराम, कुंवर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें