फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने बंद घर के तोड़े ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने बंद घर के तोड़े ताले
विज्ञापन

- आदर्श विहार कॉलोनी में चोरों ने लाखों रुपये की ज्वेलरी व नकदी की साफ
- पीड़ित के भाई ने दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर।
हरबर्टपुर चौकी के आदर्श विहार कॉलोनी में चोरों ने बंद घर के ताले तोड़ लाखों रुपये की ज्वेलरी और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। मामले में पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मनीष कुमार पुत्र रामनाथ मूल निवासी हसनपुर सहारनपुर का आदर्श विहार कॉलोनी में मकान है। यहां वह अपने परिवार के साथ रहता है। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी सुनीता दुर्घटना में घायल हो गयी थी। उपचार के लिए वह अपनी ससुराल हसनपुर गयी है। मनीष भी किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। जिसका फायदा उठाकर शुक्रवार रात को चोरों ने बंद घर के ताले तोड़ आलमारी की तिजोरी में रखी सोने की चेन, एक जोड़ी कुंडल, चांदी की माला, एक जोड़ी चांदी के पायजेब और छह हजार रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब पड़ोसियों ने घर के दरवाजे खुले देखे तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस के साथ ही सहारनपुर में रहने वाले मनीष के भाई प्रदीप कुमार को दी। चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा ने बताया कि प्रदीप कुमार की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें