फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार की खाल के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली। पुलिस थराली और एसओजी चमोली की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने देवराड़ा मोड़ से दो युवकों को गुलदार की खाल और 32 ग्राम प्रतिबंधित कस्तूरी के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस थानाध्यक्ष एसबी जोशी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार को सीओ कर्णप्रयाग मिथिलेश सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस थराली व एसओजी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर देवराड़ा बैंड थराली के पास दो संदिग्ध युवकों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान किशन वन निवासी ग्राम नाएबड़ा, थाना थिरकु, जिला कालीकोट अंचल करनाली नेपाल जो कि वर्तमान में शास्त्रीनगर ढालपुमर हिमाचल में रहता है। इसके पास से एक कस्तूरी जिसका वचन 32 ग्राम व बसंत निवासी उतरगंगा थाना विरेंद्रनगर जिला सुर्खेत आंचल बेरी नेपाल के कब्जे से एक गुलदार की खाल जिसकी लंबाई सात फीट 36 इंच बरामद की गई। दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जयवीर सिंह रावत और अमित नौटियाल, कांस्टेबल अनिल, सुबोध कोठारी, एसओजी के कांस्टेबल धीरेंद्र, अरुण गिरी, अरविंद और प्रदीप शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें