फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी में चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन

- आरोपियों के पास डेढ़ लाख रुपये की नकदी व वारदात में प्रयुक्त उपकरणोें भी बरामद
- कंपनी के अकाउंटेट ने दी तहरीर, पुलिस ने कुछ की घंटों में चोरों को धर दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो

सेलाकुई।
सहसपुर पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों के अंतराल में कंपनी में 1.50 लाख रुपये की चोरी करने वाले दो शातिर अपराधियों को धर दबोचा। उनके पास से चोरी की गई नकदी और घटना में प्रयुक्त उपकरणों को भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने पूर्व में भी विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत चोरियों की बात कबूली हैं।
बृहस्पतिवार को मिको ऑटो कंपनी सेलाकुई के अकाउंटेट कपिल सिंह राणा पुत्र शोभन सिंह राणा ने तहरीर दी कि बुधवार की रात को चोरों ने कंपनी की पिछली दीवार तोड़कर कंपनी में प्रवेश किया। उन्होंने ऑफिस में रखी अलमारी को इलेक्ट्रिक कटर से काटा और उसमें रखी 1.50 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। कुछ ही देर में पुलिस ने घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त उपकरण और चोरी की गई रकम के साथ निगम रोड सेलाकुई से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान प्रताप सिंह पुत्र छोटे सिंह निवासी ग्राम दढ़ियाल थाना आदमपुर जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश हाल निवासी अटक फार्म सेलाकुई और हेमंत कुमार पुत्र उमेश चंद निवासी 33 फुट रोड गोल मार्केट, जैन पब्लिक स्कूल के पास थाना जमालपुर जिला लुधियाना, पंजाब हाल निवासी गोरखा बस्ती सेलाकुई के रूप में हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि प्रताप सिंह पूर्व में कंपनी में बतौर श्रमिक काम कर चुका है। उसे पता था कि हर माह की सात और आठ तारीख को मजदूरों को मानदेय वितरित करने के लिए कैश आता है। उन्होंने रात दो बजे फैक्ट्री की पिछली दीवार को छेनी और हथोड़े की मदद से तोड़ा और कंपनी में प्रवेश कर नकदी पर हाथ साफ कर लिया। उन्होंने विकासनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत 12 दिसंबर को रामबाग कॉलोनी और 25 दिसंबर को बंशीपुर हरबर्टपुर में हुई चोरी में भी शामिल होने की बात कबूली। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोनों अपने गृह जनपदों से भी चोरी के आरोप में जेल जा चुके हैं। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी सेलाकुई गिरीश नेगी, एसआई पुनीत दनोशी, कवींद्र राणा, श्रीकांत मालिक, विजेंद्र, मनोज, अमित कुमार शामिल रहे।

जरूरत पूरा करने को बने चोर
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं है। इसके लिए वह जहां भी काम की तलाश में जाते थे। उन्हें मजदूरी ही करनी पड़ती थी। जिससे उनके शौक पूरे नहीं हो पाते। जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने चोरी करने की ठानी। वह दिन में कंपनियों और घरों की रेकी करते थे। जिसके बाद रात को चोरी करते थे।
विज्ञापन


ये हुआ बरामद
आरोपियों के पास से 1.50 लाख रुपये की नकदी के साथ ही एक इलेक्ट्रॉनिक कटर, एक हथोड़ा और दो छेनी बरामद हुए हैं। इसके साथ ही पूर्व में की गई चोरी किए गए आठ चांदी के सिक्के, पांच जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी की माला, एक जोड़ी चांदी के पंचगले, दो जोड़ी चांदी के कंगन, दो चांदी के ताबीज, एक जोड़ी चांदी के हेयर पिन, एक जोड़ी चांदी के दस्तंबद भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें