फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड में पॉलीग्राफ टेस्ट करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस अब पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है। मृतक राहुल कुकरेजा उर्फ भारत की पत्नी, तीन दोस्तों एवं एक रिश्तेदार का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए कोर्ट से अनुमति ली जा रही है।
विज्ञापन

कनखल की शांतिपुरम कालोनी में रहने वाले रिटायर्ड रेलवे कर्मी श्यामलाल कुकरेजा, उनके बेटे राहुल उर्फ भारत कुकरेजा की नृंशस हत्या कर दी गई थी। कई दिन बाद दोहरे हत्याकांड की जानकारी हो सकी थी। धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर हत्याकांड को अंजाम दिया था। पिता का शव बाथरूम में मिला था, जबकि बेटे का शव पहली मंजिल पर बेड पर था। मृतक का अपनी पत्नी से मनमुटाव चल रहा था, इसलिए पुलिस ने पत्नी से भी पूछताछ की थी। पुलिस ने जांच के दौरान दोस्तों, पत्नी एवं रिश्तेदारों से पूछताछ की थी, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। अब पुलिस ने दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की तैयारी कर ली है। मंगलवार को सिविल जज एसडी की कोर्ट में पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति लेने की प्रक्रिया चलती रही। विवेचक अमरचंद्र शर्मा ने बताया कि पॉलीग्राफ टेस्ट दिल्ली की सीबीआई की लैब में कराया जा सकता है। दोहरे हत्याकांड के खुलासे के लिए हर पहलू पर जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें