फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना के बाद व्यक्ति की संदिग्ध मौत
विज्ञापन

-- परिजनों ने पुलिस को नहीं दी घटना की जानकारी
-- धनपाल के शव को लेकर चुपचाप घर लौटे परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। गुमानीवाला निवासी एक अधेड़ सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गया। परिजन उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को देने से इनकार कर दिया, लेकिन जब तक पुलिस अस्पताल पहुंची, तब तक परिजन मृतक के शव को घर ले जा चुके थे। कोतवाली पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर गुमानीवाला निवासी 50 वर्षीय धनपाल सिंह रावत पुत्र शिव सिंह रावत सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और धनपाल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को देने की बात कही, तो परिजनों ने चिकित्सकों को मामला पुलिस को बताने से इनकार कर दिया। काफी देर तक समझाने के बाद भी परिजन नहीं माने और शव को लेकर घर लौट गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी सरकारी अस्पताल पहुंचे, मगर तब तक परिजन शव को ले जा चुके थे। कोतवाल प्रवीण चंद कोश्यारी ने बताया कि ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें