फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्रीकर्मी की संदिग् ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
सिडकुल में संदिग्ध परिस्थितियों में पौड़ी गढ़वाल के एक युवक की मौत हो गई। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में उसने फैक्ट्री प्रबंधन को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। लिखा है कि एचआर डिपार्टमेंट और एक व्यक्ति के नाम का उल्लेख करते हुए इन्हें कड़ी सजा दिलाने की अपील की है। कहा कि उसने चोरी की थी तो पुलिस के हवाले क्यों नहीं किया। लिखा है कि सही काम करने की यही सजा मिली है।
क्षेत्र की ग्रू्नर प्राइवेट इंडिया लिमिटेड बिजली के मीटर में इस्तेमाल होने वाली रिले बनाती है। कंपनी ने अक्तूबर माह में चंद्रमोहन नेगी (36) पुत्र कृपाल सिंह नेगी निवासी टिमणसैंड थाना रिखणीखाल पौड़ी गढ़वाल को नौकरी से हटा दिया था। शुक्रवार को वह फैक्ट्री के गेट पर पहुंचा, लेकिन सुबह युवक का शव फैक्ट्री की पार्किंग से बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची सिडकुल पुलिस ने उसकी जेब से सुसाइड नोट, दवाई एवं पानी की बोतल बरामद की। थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि सुसाइड नेाट में फैक्ट्री कर्मी ने कंपनी प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि उससे जबरन इस्तीफा लिखवाया गया था। उसने कोई चोरी नहीं की थी बल्कि उसे झूठा फंसाया गया। बताया कि रावली महदूद में किराये पर परिवार के साथ रहता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लगेगा। घटनास्थल पर ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली है जिससे साफ हो सके कि उसने आत्महत्या की है तो कैसे की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगनहर में डूब रहे युवक को बचाया
धनौरी (ब्यूरो)। गंगनहर में डूब रहे सहारनपुर के एक युवक की जान राहगीरों ने बचा ली। घटना शनिवार दोपहर की है। सहारनपुर की जेल कालोनी निवासी राजेश पुत्र विजय परिवार सहित ऋषिकेश जा रहे थे। तिरछे पुल के पास पहुंचने पर परिवार के एक सदस्य ने कार में उल्टी कर दी। कार रोक कर राजेश पानी के लिए गंगनहर में चला गया। इसी बीच पैर फिसलने से वह तेज बहाव की चपेट में आ गया। युवक को डूबता देख गन्ना ले रहे ट्रैक्टर ट्राली सवार लोगों ने उसे जान पर खेलकर बचा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें