फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीए के चालक से 60 हजार और सोने की अंगूठियां लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ, दिल्ली के लिए ...
विज्ञापन

जहरखुरानों ने डीडीए के चालक को बनाया शिकार
- रोडवेज बस में नशा सुंघाकर नगदी और सोने की दो अंगुठियां लूटी
- बेहोशी की हालत में कराया सरकारी अस्पताल में भर्ती, बस अड्डे से एक और यात्री बेहोश मिला
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
रोडवेज बस में दिल्ली से ऋषिकेश आ रहे दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के चालक को जहरखुरानों ने शिकार बना लिया। नशा सुंघाकर 60 हजार की नगदी और सोने की अंगुठियां लूट लीं। रोडवेज बस अड्डे से चालक को बेहोशी की हालत में एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं बस अड्डे से एक और यात्री बेहोशी की हालत में मिला है।
बृहस्पतिवार की रात को रोडवेज बस से दिल्ली से ऋषिकेश अपनी बेटी के पास आ रहे दिल्ली निवासी राजपाल (55) पुत्र गौरव दास को मेरठ के समीप जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने नशा सुंघा दिया। शुक्रवार सुबह संयुक्त यात्रा बस अड्डे से उन्हें बेेहोशी की हालत में आपातकालीन सेवा 108 से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शाम करीब छह बजे उन्हें होश आया। राजपाल ने बताया कि ऋषिकेश में उनकी बेटी रहती है। देहरादून में बहन के यहां शादी में बेटी को साथ लेकर जाना था। शादी के लिए करीब 60 हजार रुपये लाए थे। उन्होंने दो सोने की अंगुठियां भी पहन रखी थी। आंख खुलने के बाद नगदी और अंगुठियां गायब थी। राजपाल ने बताया कि वह दिल्ली विकास प्राधिकरण में चालक हैं। चिकित्सालय प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को इस बाबत सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर से दोपहर 12 बजे भी बस अड्डे से बेहोशी की हालत में पिथौरागढ़ निवासी राधेश्याम को सरकारी अस्पताल में आपात सेवा 108 से भर्ती कराया गया है। यह मामला भी जहरखुरानी का लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें