फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे युवक को हथियार सहित दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को हथियार सहित दबोचा
विज्ञापन

चरखी दादरी।
वारदात को अंजाम देने के लिए अवैध हथियार सहित घूम रहे एक युवक को दादरी सीआईए ने नौरंगाबास राजपूतान बस अड्डे के समीप से वीरवार रात गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके पास से 12 बोर की अवैध पिस्तौल व कारतूस भी बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसकी पहचान ढाणी तिलोडी निवासी राजेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि वीरवार देर शाम सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि नौरंगाबास राजपूतान अड्डे के समीप एक युवक अवैध लिए खड़ा है और वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसके तुरंत बाद सीआईए प्रभारी हितेंद्र दांगी ने एएसआई रणवीर सिंह की अगुवाई में एक टीम गठित की और संबंधित जगह पर दबिश देने के लिए भेजा। एएसआई रणवीर सिंह ने बताया कि जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां सदिग्ध हालातों में एक युवक खड़ा नजर आया। शक के आधार पर पुलिस टीम उसके पास पहुंची। पुलिस टीम के पहुंचते ही युवक ने मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन उसे कुछ कदम की दूरी पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 12 बोर की एक अवैध पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद सीआईए टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर शुक्रवार सुबह उसे कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें