फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालिकनगर में घर सें जेवरात नगदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पॉश कालोनी शिवालिक नगर में एक घर से करीब डेढ़ लाख के जेवरात और नगदी उड़ा ली गई। हैरानी की बात ये रही कि घर में सो रही महिला ने चोर को देखकर भी शोर नहीं मचाया। पुलिस को भी घंटों बाद सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
शिवालिक नगर के जे कलस्टर-25 निवासी सरिता झा पत्नी सूर्यनारायण झा के घर का छत का दरवाजा खुला होने पर चोर घुस आया। रात करीब ढ़ाई बजे जब महिला की आंख खुली तो उसने देखा कि उसके कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी गई है।
विज्ञापन

कुंडी लगाने के बाद अंदर घुसे चोर दूसरे कमरे में अलमारी से जेवरात और नगदी चोरी कर फरार हो गया। चोर ने किराएदार के कमरे का भी बाहर से कुंडा लगा दिया। सुबह करीब सात बजे महिला ने नेशनल हाइड्रो पॉवर कारपोरेशन लखनऊ (एनएचपीसी) में कार्यरत अपने पति को घटना के बारे में सूचना दी। पति ने स्थानीय पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट, एसएसआई मनोहर सिंह भंडारी तुरंत मौके पर पहुंच गए।
पीड़िता ने बताया कि डरी सहमी होने से देर रातको वह पुलिस को सूचना नहीं दे पाई। एक ही व्यक्ति उनके घर में घुसा था और मेनगेट से ही वह फरार हो गया। नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़िता से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन


कई सवाल, कर रहे पुलिस को परेशान
हरिद्वार। पुलिस पसोपेश में है। कई सवाल पुलिस को परेशान किए हुए है। जब महिला ने चोर को देख लिया था तो वह अंदर से खुद को बंद कर पुलिस को सूचित कर सकती थी। उसके पास मोबाइल फोन भी था। दूसरी बात जब चोर फरार हुआ तब भी सूचना दी जा सकती थी, लेकिन उसने कई घंटों बाद पुलिस को सूचना दी। आलमारी की चाभी खोलकर वारदात को अंजाम दिया गया। मानों जैसे चोर जानता हो कि चाभी कहां रखी हुई है। छत का दरवाजा खुला रखने जैसी लापरवाही भला कैसे कर दी गई। खास बात ये है कि जब घटना घटी तक रानीपुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट खुद सरकारी गाड़ी में गश्त करते हुए निकले थे। महिला ने हूटर की आवाज भी सुनीं थी और जीप को देखा भी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें