फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 पेटी हिमाचल प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। चिरैयामोड़ स्थित एस्सार पेट्रोल पंप के पास गोपालराय यादव के कटरा में मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम ने गुरुवार की रात लगभग नौ बजे छापेमारी कर 300 पेटी हिमाचल प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब पकड़ा। मौके से तीन शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया। मामले में स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय राय की तहरीर पर चार शराब कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय राय की मानें तो गुरुवार की देर शाम मुखबिर से सूचना मिली की एस्सार पेट्रोल पंप के बगल में गोपाल राय यादव का कटरा है, लेकिन वे खुद इलाहाबाद रहते हैं। कटरे की देखभाल उनके दामाद बैरिया परती निवासी घूरा यादव करता है। उक्त कटरे पर छापेमारी करने पर हिमाचल प्रदेश निर्मित 300 पेटी अंग्रेजी शराब जिसमें 180 एमएल का 14 हजार 500 सीसी बरामद हुआ। उक्त शराब की कीमत करीबन 12 लाख बताई जा रही है। स्वाट टीम ने मौके से घुरा यादव के अलावे धर्मेन्द्र पासवान व सत्येंद्र पासवान को भी गिरफ्तार किया। जबकि शराब व्यवसायी सूर्यभान सिंह चिंटू मौके से फरार है । शराब पकड़ने वालो में स्वाट प्रभारी रामाश्रय राय के अलावा एसएचओ अतुल कुमार राय, सहजाद, विजय तिवारी, अरुण यादव, अनूप सिंह मनोज यादव, भोला यादव रहे। एसएचओ अतुल कुमार राय ने बताया कि मामले में अपराध संख्या 572/17 धारा 419, 20, 67, 68, 71, 272, 73 आईपीसी 60/63 अबकारी एक्ट के तहत चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें