फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति पर कमेटी के पैसे हड़पने का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल में एक और कमेटी चलाने वाले दंपति पर लाखों रुपये नहीं लौटाने का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने थाना कनखल पहुंचकर हंगामा किया। देर रात तक लोग थाने पर ही जमे थे, जबकि पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराकर मामले का समाधान निकालने का भरोसा दिलाया।
हरिद्वार में इन दिनों किटी और कमेटी का कारोबार पूरी तरह बदनाम हो चुका है। अब तक कई कमेटी संचालकों पर नगदी हड़पने का आरोप लग चुका है। शनिवार की रात करीब नौ बजे बड़ी संख्या में लोग थाना कनखल पहुंचे और आरोप लगाया कि ब्रह्म विहार कालोनी निवासी एक दंपत्ति कमेटी चलाने के नाम पर उनके करीब दस लाख रुपये ऐंठ चुका है। बार-बार मांगने पर भी वे पैसे नहीं लौटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने लोगों की बात सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि दंपति को बुलाकर उनका पैसा लौटाने के बारे में बात की जाएगी, लेकिन लोग तत्काल कार्रवाई करने और पैसा दिलाने की मांग कर रहे थे। थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष को भी थाने में बुलवा लिया गया है। दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराकर मामला निपटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। देर रात तक लोग थाने में ही जुटे हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें