हरिद्वार। छात्रा से रेप के आरोप में बेटे की गिरफ्तारी से झल्लाए पिता और भाई ने अपने एक साथी के साथ पीड़िता के घर पहुंचकर मारपीट कर दी। हरकत में आई पुलिस ने आरोपी पिता को धर दबोचा। जबकि उसका बेटा और परिचित हत्थे नहीं चढ़ पाए। कोर्ट ने पिता और बेटे को जेल भेजने के आदेश दिए।
जून माह में क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बेटी से रेप करने का आरोप लगाते हुए ट्यूटर के खिलाफ केस दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपी राजकिशोर को शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।
बेटे की गिरफ्तारी के बाद उसके पिता बिरम सिंह ने अपने बेटे विष्णु, परिचित ध्रुव के साथ पीड़िता के घर पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप है कि पीड़िता के परिजन के साथ मारपीट भी कर दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पिता बिरम सिंह को भी घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि आरोपी ट्यूटर राजकिशोर ने हाल में बीएससी पास की है।