फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्रवधू को अस्पताल में छोड़ भागा कांग्रेसी नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
देहरादून पुलिस को की गई शिकायत वापस नहीं लेने पर कांग्रेस नेता ने अपने बेटे के साथ मिलकर पुत्रवधू की बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता बेसुध पुत्रवधू को कनखल के एक धर्मार्थ अस्पताल में लावारिस छोड़कर चला गया। पीड़िता के भाई ने इस संबंध में हरिद्वार कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।
ज्वालापुर क्षेत्र के मोहल्ला चौक बाजार के रहने वाले शिवम तुंबडिया पुत्र राम तुंबडिया की बहन शिवानी की शादी फरवरी 2017 में कांग्रेस नेता जितेंद्र विद्याकुल निवासी ब्रह्मपुरी हरिद्वार के बेटे उदित विद्याकुल से हुई थी। आरोप है कि शादी के चंद दिन बाद ही दहेज में चालीस लाख की मांग को लेकर उसकी बहन को घर से निकाल दिया था। जिसकी शिकायत नवविवाहिता ने देहरादून में पुलिस हेल्प लाइन में की थी। आरोप है कि चार अगस्त को कांग्रेस नेता ससुर जितेंद्र विद्याकुल, पति उदित विद्याकुल ने बातचीत के लिए शिवानी को घर बुलाया और शिकायत वापस लेने की बात कही। इनकार करने पर पिता पुत्र ने शिवानी को बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहोश होने पर ससुर उसे कनखल के एक अस्पताल में लावारिस की तरह छोड़कर चलता बना। होश में आने पर विवाहिता ने परिजनों को जैसे तैसे सूचना देकर बुलाया। पीड़िता के भाई शिवम ने हरिद्वार कोतवाली पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें