फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वामदलों ने देशव्यापी हड़ताल का किया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

केंद्रीय श्रमिक संगठनों की ओर से केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों, मजदूूूूर विरोधी और सार्वजनिक क्षेत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ 8 व 9 जनवरी को हड़ताल की जाएगी। दो दिवसीय देशव्यापी आम हड़ताल का वामदलों मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने संयुक्त रूप से समर्थन करने का एलान किया है।
विज्ञापन

रविवार को दोनों पार्टियों की जिला इकाई के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक भेल सेक्टर-1 में हुई। इसके बाद जारी प्रेस बयान में कहा गया है कि संयुक्त बैठक में 11 केंद्रीय श्रमिक संगठनों, स्वतंत्र श्रमिक संघों, राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक महासंघों, परिसंघों, छात्रों, नौजवानों, किसानों और बुद्धिजीवियों के समर्थित दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया। साथ ही उनकी मांगों पर विचार किया गया। दोनों पार्टियों ने उनकी मांगों और हड़ताल का भौतिक रूप से समर्थन करने का निर्णय लिया है। हड़ताल में केंद्र सरकार के वित्तीय सेक्टर बैंक, बीमा, भारत संचार निगम जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों उद्योगों तथा प्राइवेट उद्योगों के मजदूर, कर्मचारी शामिल होंगे। आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार बैंकों में जमा जनता की गाढ़ी कमाई को 15 से 20 बड़े कारपोरेट घरानों पर लुटा रही है और बैंकों को कंगाल कर उन्हें देश के बाहर भेज रही है। बैठक में भाकपा के एमएस वर्मा, विजयपाल, आरसी धीमान, एमपी जखमोला, पीडी बलोनी, आरपी जखमोला व मुनरिका यादव आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें