फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मकान से 980 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने एक मकान में छापा मारकर अंग्रेजी शराब की 980 पेटियां बरामद की हैं। शराब पेटियां पुराने ठेकेदार ने अवैध रूप से छुपाकर रखी थीं। आबकारी विभाग की इंटेलिजेंस यूनिट शराब मालिक की तलाश कर रही है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शराब की पेटियों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर बीएस चौहान के अनुसार इंटेलिजेंस की टीम को काफी समय से शराब का स्टॉक छुपाए जाने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार बुधवार को पटेलनगर क्षेत्र के एक मकान में छापा मारकर विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 980 पेटियां बरामद की गईं। वहां मौजूद लोगों से कोई भी शराब के बारे में जानकारी नहीं दे सका। बीएस चौहान के मुताबिक सभी पेटियां उत्तराखंड में बिक्री वाली हैं। शराब का यह स्टॉक 31 मार्च 2018 तक बेचा जाना था। शराब के मालिक का अभी पता नहीं चला है। नियमानुसार शराब का स्टॉॅक निस्तारण के लिए आबकारी विभाग के पास जमा कराना होता है, लेकिन ठेकेदार ने ऐसा नहीं किया। आबकारी इंटेलिजेंस की टीम को आरोपी ठेकेदार की तलाश में लगाया गया है। छापेमारी में आबकारी उपायुक्त रमेश सिंह चौहान, इंस्पेक्टर हरीश जोशी, मनोहर सिंह पटियाल, सब इंस्पेक्टर केएस चौहान और अजय भी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें