फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर शुरू हो सकती है डायल 112 सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर शुरू हो सकती है डायल 112 सेवा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। इस साल स्वतंत्रता दिवस पर राज्य में डायल 112 की शुरुआत हो सकती है। इसके लिए 26 जुलाई से ट्रायल शुरू किया जाएगा। ट्रायल कुछ-कुछ दिनों के अंतराल पर किया जाएगा। इसके बाद डायल 100 (पुलिस), 108 (इमरजेंसी), 102 (एंबुलेंस), 101 (फायर) के स्थान पर केवल 112 डायल किया जा सकेगा।
गौरतलब है कि देश में अमेरिका व अन्य विकसित देशों की तर्ज पर इमरजेंसी डायल नंबरों को एकीकृत करके एक ही नंबर 112 शुरू किया जाना है। यह इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) के तहत सीडेक की ओर से विकसित किया जा रहा है। कई प्रदेशों में इस पर काम शुरू कर दिया गया है। मगर इसके सबसे पहले उत्तराखंड में शुरू होने की संभावना है। पूरे प्रदेश के लिए देहरादून एसएसपी कार्यालय के तीसरी मंजिल पर सेंटर तैयार हो रहा है। इसका कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी (संचार) अमित सिन्हा ने बताया कि डायल 112 सेवा की शुरुआत जल्द ही की जा सकती है। इसके लिए पहले 26 जुलाई को औपचारिक ट्रायल होना है। इसके दो दिन बाद एक और ट्रायल किया जाएगा। यह ट्रायल केवल देहरादून के लिए होगा। संभावना है कि पूरे प्रदेश के लिए इस साल 15 अगस्त को मुख्यमंत्री के हाथों इस सेवा का शुभारंभ किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें