फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए दून पुलिस ने कमर कस ली है। एसएसपी ने सीमा क्षेत्रों में वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए हैं। साथ ही शहर में आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर भी नजर रखने को कहा गया है। शहर के सभी सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने और रात्रि गश्त बढ़ाई जा रही है।
स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। इसके मद्देनजर कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पुलिस ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि सीमा क्षेत्रों में लगे कैमरों से कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है। इसी के साथ चेकिंग भी बढ़ा दी गई है। आशारोड़ी और हिमाचल बॉर्डर पर विशेष नजर रखी जा रही है। इन क्षेत्रों पर दोहरे बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोक कर चेकिंग करने के बाद ही शहर में प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पर भी सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। दो दिन बाद यहां पर बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड भी तैनात किया जाएगा। बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्धों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। पुलिस को अपने थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें