फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून मेें महिलाओं के लिए शुरू हुई ‘शी कैब’

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देहरादून। राजधानी में महिलाओं के लिए पहली टैक्सी सेवा ‘शी कैब’ रविवार को शुरू की गई। प्रदेश की महिला कल्याण और बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने ‘शी कैब’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शी कैब गैर सरकारी संस्था सहेली ट्रस्ट की ओर से शुरू की गई है। फिलहाल इसें दो कारें और तीन महिला चालक हैं।
विज्ञापन

राज्यमंत्री रेखा आर्य ने हिमालयी अकादमी सेंवला कला से ‘शी कैब’ का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ‘शी कैब’ न सिर्फ महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से बेहतर है बल्कि उन्हें रोजगार देने वाली भी है। उन्होंने ट्रस्ट की इस पहल को महिलाओं के उत्थान में एक बेहतर कदम बताया। एनजीओ की अध्यक्ष मंजू कौशिक ने बताया कि इसी क्रम में देहरादून के आसपास के गांवों की महिलाओं को चालकों के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद इन सभी महिलाओं को शी कैब में रोजगार भी दिया जाएगा। फिलहाल शी कैब सेवा में तीन महिला चालक ममता पुजारी, अर्जुन निशा और मधु बाला हैं। इसके अलावा दो प्रशिक्षु चालक भी हैं। कार्यक्रम में तारा फाउंडेशन की निदेशक काडेन डैमो साक्या, रेणुका भट्टू, बीजेपी के राज्य सचिव सुनील गामा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें