छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई
ब्यूरो/अमर उजाला
सेलाकुई। राजकीय इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि शामिल हुए पद्मश्री पर्यावरणविद डॉ. अनिल जोशी ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि पहाड़ों पर पर्यावरण के अनुकूल व्यवसाय स्थापित करने की जरूरत है। खेतों तक पानी पहुंचेगा तो काश्तकारों को पेट पालने के लिए पलायन ही नहीं करना पड़ेगा। ऐसे में आवश्यकता छोटे-छोटे जलाशय बना पानी को स्टोर करने की है। बच्चों को स्वच्छता के प्रति सचेत रहना चाहिए। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में विधायक सहदेव पुंडीर ने भी विचार रखे। उन्होंने स्कूल में शौचालय निर्माण की घोषणा की। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान विजयपाल बर्तवाल, प्रधानाचार्य आरवी सिंह, अनिल नौटियाल, सीएम कोटनाला, डीपी थपलियाल, पवन शर्मा, बीएन आर शर्मा, शेर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।