फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime in Uttarakhand: बराती पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर मौत के घाट उतारा, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया

Mon, 07 Mar 2022 01:00 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर

सार

बराती पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया गया। बीच बचाव कर रहे युवक के छोटे भाई को भी चाकू मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर से बरात में शामिल होने गए युवक की कुछ लोगों ने चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी। गंभीर हालत में युवक को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रुद्रपुर के शिवनगर निवासी चंद्रपाल की बेटी की शादी नगर के आहूजा धर्मशाला में हो रही थी।

विज्ञापन


चंदौसी से आई बरात में शामिल होने के लिए रामपुर जिले के थाना मिलक खाना के गांव उस्मान गंज निवासी संजय पाल भी पहुंचा था। रविवार की रात बरात जब हॉल पहुंची तो मौके पर बैंड बाजे के बीच लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान युवक संजय पाल अपने जीजा गुड्डू पाल व छोटे भाई नितिन पाल के साथ आहूजा धर्मशाला के ठीक सामने सड़क पर खड़ा हुआ था।
 

मृतक के छोटे ने कराया मुकदमा दर्ज
आरोप है कि इसी दौरान मौके पर कुछ युवक पहुंचे और उन्होंने सबसे पहले थप्पड़ मारा, जिसका विरोध करने पर उन्होंने ताबड़तोड़ चाकू से वार करना शुरू कर दिया। बीच बचाव कर रहे छोटे भाई को भी उन्होंने चाकू मारकर घायल कर दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  पारिवारिक कलह के चलते महिला ने 11 माह की मासूम बेटी को भी पिला दिया जहर, खुद अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


इसके बाद वह पैदल ही मौके से भाग निकले। मृतक के छोटे भाई नितिन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दो युवकों को हिरासत में भी लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश वजह थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें