शव नाले में ही फेंककर फरार
पूछताछ में उसने बताया कि रमेश और उसका विवाद हो गया था। इस पर उसने रमेश के कुछ कबूतर मार दिए थे। रमेश उसे आए दिन मां की गाली देता था। इसके चलते ही उसने कुल्हाड़ी से कई वार कर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद वह उसके शव को गंगनहर में फेंकने जा रहा था लेकिन पकड़े जाने के डर से वह शव नाले में ही फेंककर फरार हो गया था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इस मौके पर एसपी देहात एसके सिंह आदि मौजूद रहे।
दोनों ही नहीं करते थे मोबाइल का प्रयोग
एसएसपी ने बताया कि मृतक रमेश और आरोपी अंकित दोनों ही मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते थे। ऐसे में हत्या का खुलासा करने में कठिनाई आ सकती थी लेकिन पुलिस ने अपनी पुरानी तकनीक यानी मुखबिर तंत्रों का प्रयोग किया और हत्यारे तक पहुंच गई।
नशे में हत्या को दिया अंजाम
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अंकित नशा भी करता है। आरोपी ने नशे की हालत में ही रमेश की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या की है। जांच में सामने आया कि वह अक्सर गांव से बाहर ही रहता था। बीच-बीच में वह गांव आता-जाता रहता था।
ये भी पढ़ें...भावुक हुआ सदन: उत्तराखंड विधानसभा सत्र का पहला दिन, अपनों को खोने का दिखा गम...सीएम ने एक-एक की बताई खासियत