बांस के डंडे से सिर पर किए लगातार वार
नशे की पूर्ति करने के लिए उसके द्वारा बीती रविवार की रात्रि को चोरी के इरादे से वर्कशॉप के बाहर चारपाई में सो रहे चौकीदार राजकुमार (72) पुत्र स्वर्गीय सिंगरू निवासी ग्राम धर्मचक्र मारखम ग्रांट थाना डोईवाला को बांस के डंडे से सिर पर लगातार वार कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक के जेब में रखे 1250 रुपये निकाल लिए। आरोपी सुल्तान का भाई हैदर हिस्ट्रीशीटर है। जिस पर सात मुकदमे दर्ज हैं। उसे पुलिस में मंदिर में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें...Dehradun: सीएम धामी की तस्वीर पर हरीश रावत ने लिखा- वाह क्या अंदाज है! जानिए कांग्रेसियों को दी क्या नसीहत
पुलिस टीम को 10 हजार का ईनाम
छह घंटे के भीतर खुलासे पर एसएसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, एसएसआई दीपक मैठाणी, किशन चंद देवरानी, अर्जुन गुसाई, दीनदयाल सिंह, सिपाही सचिन, त्रेपन सिंह, मोनू कुमार, इकरार, विकास त्यागी, सोहन लाल, अनिल सालार, एसआई मुकेश डिमरी एसओजी, सिपाही जितेंद्र, नवीन कोहली शामिल रहे।