फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: महाभियान से भी नहीं बढ़ी कोविड टीकाकरण की रफ्तार, 1030 केंद्रों पर 27397 ने लगवाई वैक्सीन

Mon, 11 Oct 2021 11:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

इस अभियान से सरकार और स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण में तेजी आने की उम्मीद थी, लेकिन पूरे प्रदेश में 1030 केंद्रों पर 27397 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में महाभियान चलाने के बाद भी कोविड टीकाकरण की रफ्तार नहीं बढ़ी है। सोमवार को प्रदेश भर में 1030 केंद्रों पर 27397 लोगों ने वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज लगवाई है। प्रदेश में अब तक 96 प्रतिशत अधिक लोगों ने पहली और 43 प्रतिशत को दोनों डोज लग चुकी है। 

विज्ञापन


सरकार के दिशानिर्देश पर सोमवार को प्रदेश में कोविड टीकाकरण महाभियान चलाया गया। इस अभियान से सरकार और स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण में तेजी आने की उम्मीद थी, लेकिन पूरे प्रदेश में 1030 केंद्रों पर 27397 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है।

उत्तराखंड में कोरोना: सोमवार को मिले सात नए संक्रमित, घटकर 162 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 1.6 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के 96 प्रतिशत को पहली और 43 प्रतिशत को दोनों डोज लगाई गई है। 

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया का कहना है कि बागेश्वर समेत कई जिलों ने एक दिन पहले ही महाभियान को चलाया है। जिससे सोमवार को टीकाकरण में खास तेजी नहीं आई है। प्रदेश के बागेश्वर, रुद्रप्रयाग्र, चमोली, देहरादून जिले में 100 प्रतिशत से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है।

विज्ञापन

कोरोना संक्रमण तो थमा, खतरा बरकरार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण थमा हुआ है, लेकिन संक्रमण फैलने का खतरा बरकरार है। त्योहारी सीजन को देखते हुए सरकार ने बंदिशें हटाकर सब कुछ खोल दिया है। इससे संक्रमण को रोकना बड़ी चुनौती है। हालांकि सरकार की ओर से त्योहारी सीजन में जिलाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को संक्रमण से बचाव के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कोविड नियमों का पालन न करने पर सख्त बरतने को कहा है।
 
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रभाव थम गया है। पिछले कई माह से प्रदेश में प्रतिदिन 50 से कम संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। रिकवरी दर में सुधार होने से वर्तमान में 172 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। त्योहारों के चलते सरकार ने कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाई गई बंदिशों का हटा दिया है। बाजार खुलने के समय की पाबंदी भी हटा दी गई है। कोरोना संक्रमण थमने से लोग लापरवाह बन रहे हैं।

जिससे बाजारों में भीड़भाड़ बढ़ने पर संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। सरकार की ओर से कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा है। लोग संक्रमण को लेकर लापरवाह न बने। इस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। 
स्वास्थ्य सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय का कहना है कि त्योहारी सीजन में संक्रमण से बचाव के लिए सभी जिलों को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण कम होने के साथ रिकवरी दर में सुधार हुआ है। लोग घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें और सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। 

कोरोना संक्रमण में स्थिरता आई है। अभी तक संक्रमण का खतरा कम नहीं हुआ है। त्योहारी सीजन में संक्रमण की रोकथाम के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। लापरवाही बरतने पर खतरा बढ़ सकता है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग को सैंपल जांच बढ़ाने के साथ ही टीकाकरण पर ध्यान देने की आवश्यकता है। -अनूप नौटियाल, अध्यक्ष, सोशल डेवलपमेंट फार कम्युनिटी फाउंडेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें