फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती : पर्यटकों ने बढ़ाई चिंता, उत्तराखंड में हर शनिवार-रविवार को बॉर्डर पर होगी कोविड टेस्टिंग, स्कूलों में चलेगा जांच अभियान

Wed, 27 Apr 2022 06:27 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर

सार

शनिवार और रविवार, इन दोनों दिनों में उत्तराखंड में सबसे अधिक पर्यटक पहुंचते हैं। पर्यटकों की आवाजाही और कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बॉर्डर पर कोविड जांच शुरू करने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की संभावित चौथी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण सेंटर बढ़ाने के साथ ही कोविड जांच का दायरा भी बढ़ा दिया है। शासन के निर्देशानुसार कोविड टेस्टिंग बढ़ाई गई है। एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय के कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी ने बताया कि शासन-प्रशासन के निर्देशानुसार कोविड टेस्टिंग और कोविड टीकाकरण का दायरा बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीते दिनों प्रतिदिन 50-60 लोगों की कोविड जांच हो रही थी। अब मंगलवार से 150 जांच कर दी गई हैं। बुधवार से इसे और अधिक बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया अब अस्पताल में भर्ती रोगियों व उनके तीमारदारों के साथ ही जो भी व्यक्ति इलाज कराने पहुंचेगा उसका आरटीपीसीआर किया जाएगा।

गंभीर मरीज व ऑपरेशन वाले रोगियों का एंटीजन टेस्ट करने के बाद ही ऑपरेशन किया जाएगा। बुधवार को गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में छात्रों की कोरोना जांच की जाएगी। इसी तरह हर दिन एक-दो स्कूलों का चयन करके वहां टेस्टिंग की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...बेबसी: 'स्टेशन पर बिना कपड़ों के मिली किशोरी, किसी ने नहीं की मदद', महिला आयोग के सामने छलका शायरा बानो का दर्द
विज्ञापन


डॉ.साहनी ने बताया शहर के स्कूलों में कोविड टीकाकरण का कैंप भी लगाया जाएगा। इसमें 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण होगा। बुधवार को उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज से टीकाकरण की दोबारा शुरुआत की जा रही है। प्रत्येक शनिवार व रविवार को सूर्या बॉर्डर व अलीगंज बॉर्डर पर कोविड जांच शुरू की जाएगी। क्योंकि इन दोनों दिनों में दूसरे राज्यों से अधिक पर्यटक पहुंचते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें