फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid JN.1 Variant: उत्तराखंड में मिला कोविड के नए वेरिएंट जेएन.1 का पहला मरीज, 72 वर्षीय महिला में हुई पुष्टि

Thu, 11 Jan 2024 10:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Covid Update: तीन और चार जनवरी को उत्तराखंड में दो मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे थे। जिसमें से एक मरीज में आज नए वेरिएंट की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोविड के नए वेरिएंट जेएन.1 का पहला मामला मिला है। चार जनवरी को आरटीपीसीआर जांच में कोरोना संक्रमित पाई गई 72 वर्षीय महिला के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट में कोविड के नए स्वरूप की पुष्टि हुई है। हालांकि संक्रमित महिला स्वस्थ होने के बाद घर पर है।

विज्ञापन


केरल समेत कई राज्यों में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 के मामले बढ़ने पर प्रदेश सरकार ने भी एहतियात के तौर निगरानी और जांच बढ़ाने के लिए मानक प्रचलन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की थी। तीन और चार जनवरी को उत्तराखंड में दो मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए।

Swine Flu: देहरादून के निजी अस्पतालों में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मरीज, एक की मौत, जानें कैसे फैलता है संक्रमण

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दून मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजा था। इसमें 72 वर्षीय महिला के सैंपल में कोविड का नया वेरिएंट जेएन.1 मिला है। महिला को किसी अन्य बीमारी के चलते 30 दिसंबर 2023 को दून अस्पताल में भर्ती कराया था। कोविड के लक्षण दिखाने देने पर डॉक्टरों ने कोविड जांच कराने के लिए कहा। दून अस्पताल में चार जनवरी को महिला की आरटीपीसीआर जांच कराई गई। जिसमें कोरोना संक्रमित पाई गई।
विज्ञापन

संक्रमित महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। लेकिन महिला अपनी बहन के दामाद के संपर्क में आई थी। जो अमेरिका से आया था। हालांकि दामाद कोरोना संक्रमित नहीं है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत ने कोरोना संक्रमित महिला के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग जांच में जेएन.1 वेरिएंट मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें